October 14, 2025

रामलीला मैदान में इंडिया एलाइंस के महा रैली में शामिल हुए आप पार्टी जौनपुर के पदाधिकारी

Share

रामलीला मैदान में इंडिया एलाइंस के महा रैली में शामिल हुए आप पार्टी जौनपुर के पदाधिकारी

जौनपुर –
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कि गिरफ्तारी तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ़ में लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया एलाइंस’ द्वारा 31 मार्च रविवार के दिन देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली, शक्ति प्रदर्शन का आयोजन हुआ। उक्त कार्यक्रम में भारत के लगभग सभी राज्यों से इंडिया एयलाइंस के विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता लाखों कि संख्या में दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे।
इस संदर्भ में आम आदमी पार्टी जौनपुर से भी आप पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में जाकर इंडिया एलाइंस के महारैली शक्ति प्रदर्शन में प्रतिभाग किए।
जिसमें जनपद जौनपुर से प्रमुख रूप से शामिल हुए पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्रा, जिला सचिव एडवोकेट शैलेंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, पंचायत प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाठक, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष मौर्या, जिला कार्यकारिणी सदस्य केपी गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल पटेल, प्रदेश सचिव श्रम प्रकोष्ठ जय प्रकाश चौहान, सुरज कन्नौजिया, निलेश मिश्रा, शाहिल शामिल हुए।
उक्त महारैली में इंडिया एयरलाइंस की तरफ से शामिल हुए CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, तथा सत्येंद्र जैन की पत्नी भी शामिल हुई,
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एनसीपी से शरद पवार, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, आरजेडी से तेजस्वी यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सीपीआई से डी राजा, टीएमसी से डेरेक ओ ब्रायन, सीपीआई-एम सीता राम येचुरी व पीडीपी से महबूबा मुफ्ती समेत कई अन्य विपक्षी पार्टियों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
उक्त महारैली प्रदर्शन का परमिशन दिल्ली पुलिस प्रशासन द्वारा दे दिया गया था।
उक्त सूचना पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया।

About Author