आप पार्टी के कार्यकर्ताओं को किया गया नजर बंद

IMG-20240329-WA0042
Share

आप पार्टी के कार्यकर्ताओं को किया गया नजर बंद

जौनपुर –
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल कि गिरफ्तारी के खिलाफ़ आप पार्टी जौनपुर के जिला महासचिव विनोद प्रजापति के नेतृत्व में विधानसभा शाहगंज में एक विरोध प्रदर्शन दिनांक 29 फ़रवरी को होना सुनिश्चित किया गया था। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा पदाधिकारी को नजर बंद करने से कार्यक्रम स्थगित हो गया। उक्त कार्यक्रम में शामिल होने वाले जिला महासचिव विनोद प्रजापति, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरि, छात्र संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, एवं विशाल यादव को पुलीस प्रशासन द्वारा किया गया नजर बंद।

जिला महासचिव विनोद प्रजापति ने कहा कि शाहगंज विधानसभा में होने वाले विरोध प्रदर्शन कि जानकारी व अनुमति लेने के लिए संबंधित जिला प्रशासन को लिखित में सूचना दिया गया था लेकिन प्रशासन द्वारा नजर बंद कर दिया और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने नहीं दिया गया।
इस कारण कार्यक्रम स्थगित हो गया।
व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरि ने कहा कि जिस तरह हमें प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है यह गलत है प्रदर्शन करना हमारा अधिकार है और हमारे मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
छात्र संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित विश्वकर्मा ने कहा कि मोदी और भाजपा हरसंभव कोशिश कर रहे हैं कि इंडिया गठबंधन के लोगों को प्रताड़ित करके उनका मनोबल तोड़ा जाए।