February 2, 2026

डायट जौनपुर पर पांच दिवसीय डिजिटल साक्षरता

Share

डायट जौनपुर पर पांच दिवसीय डिजिटल साक्षरता, ए आई, कंप्यूटेशनल थिंकिंग एवं कोडिंग प्रशिक्षण का प्रारंभ प्राचार्य डॉक्टर विनोद कुमार शर्मा के निर्देशन में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण में जनपद के जूनियर स्तर के 200 शिक्षको को राज्य संदर्भदाता डॉक्टर अश्वनी पाण्डेय, मृत्युंजय सिंह, सतीश मौर्य और सुशील उपाध्याय द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्राचार्य ने बताया की आगामी सत्र में कक्षा 6 से 8 के पाठ्यक्रम में ए आई, कोडिंग, साइबर जागरूकता, कंप्यूटेशनल थिंकिंग को शामिल किया गया है। इस पाठ्यक्रम को गुणवत्तापूर्ण तरीके से बच्चो को सिखाने हेतु यह प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। अगले वित्तीय वर्ष में प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षक को प्रशिक्षित किया जायेगा।
प्रशिक्षण में वरिष्ठ प्रवक्ता डॉक्टर आर एन यादव , प्रवक्ता गण अमित कुमार , वरुण यादव , नीरज मणि ने भी कंप्यूटर की आवश्यकता, महत्व पर प्रकाश डाला।

About Author