February 7, 2025

नौकरी के लिए परेशान न हों, स्वरोजगार करके आत्मनिर्भर बनें बेटियाँ: डॉ .जान्हवी श्रीवास्तव

Share

नौकरी के लिए परेशान न हों, स्वरोजगार करके आत्मनिर्भर बनें बेटियाँ: डॉ .जान्हवी श्रीवास्तव

हर क्षेत्र में बेटियों की बढ़ी भागीदारी :दिनेश टंडन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर महिला अध्ययन केंद्र की प्रभारी डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में वाजिदपुर तिराहा आजमगढ़ रोड स्थित द जॉर्जियस हेयर, स्किन,मेकअप एंड एक्सटेंशन एंड अकैडमी का भव्य उद्घाटन फीता काटकर किया । मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट करके स्वागत किया गया । उद्घाटन के दौरान महिला अध्ययन केंद्र की प्रभारी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने हृदय के उद्गार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त बनेंगी जब वह शिक्षित होंगी।सरकारी नौकरी के लिए दर-दर भटकने के बजाय स्वरोजगार करके आत्मनिर्भर बनें।मिस यूपी क्वीन खुशबू प्रजापति के ब्यूटी पार्लर अकैडमी की स्थापना के कार्य को सराहा। उन्होंने उनके पिता भारत प्रजापति द्वारा बेटियों की रुचि को समझ कर उन्हें सकारात्मक दिशा में प्रोत्साहित करने के कार्य की सराहना की।

उन्होंने कहा कि बेटियां बोझ बनने के बजाय खुद के पैर पर खड़ी होकर अपने खर्चे के पैसे खुद कमाएं। जिस दिन बेटियां खुद काम करके अपना खर्चा स्वयं चलाने लगेंगी उसी दिन एक सशक्त भारत का निर्माण होगा।यही प्रधानमंत्री की महिला सशक्तिकरण की तरफ सार्थक कदम होगा।विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।विज्ञान, राजनीति ,इंजीनियरिंग ,मेडिकल, न्याय विभाग ,सिविल सेवा, अंतरिक्ष जैसे तमाम क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के यूजीसी डिपार्टमेंट के कार्यालय प्रभारी सुशील कुमार प्रजापति ने बेटियों के शिक्षित होने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षा का तात्पर्य केवल डिग्री लेना ही नहीं है बल्कि युवाओं में कौशल का विकास करना है।उन्होंने रोजगार दिलाने की दिशा में मिस यू पी क्वीन से आम जनमानस को प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने रोजगार प्राप्त करने की बजाय रोजगार देना महत्वपूर्ण बताया ।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ सुनिधि प्रजापति प्रधानाध्यापिका, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, राजनाथ यादव , दिग्विजय यादव( दीपू ),सुरेंद्र कुमार प्रजापति अधिवक्ता व जिलाध्यक्ष प्रजापति महासभा जौनपुर,पवन प्रजापति, राम अवतार प्रजापति,दीपक प्रजापति ,राम अजोर मौर्य,अजीत कुमार यादव,प्रवीण सिंह ,शुभम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

About Author