September 19, 2024

बदलापुर पुलिस द्वारा डकैती की योजना में वाँछित अभियुक्त को अवैध 04 देशी बम के साथ किया गया गिरफ्तार

Share

थाना बदलापुर पुलिस द्वारा डकैती की योजना में वाँछित अभियुक्त को अवैध 04 देशी बम के साथ किया गया गिरफ्तार

डॉ0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण)जौनपुर के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर अरविन्द कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष बदलापुर रोहित कुमार मिश्र के नेतृत्व में उ0नि0 विश्वनाथ सिंह मय हमराह हे0का0 रवि कुमार सिंह, हे0का0 शिवाधार भारती व का0 आशुतोष तिवारी के द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेंकिग के दौरान थाना खुटहन जनपद जौनपुर के मु0अ0सं0 313/23 धारा 399/402/411 भादवि में वाँछित अभियुक्त नीरज कुमार निषाद पुत्र ब्रह्मदेव निषाद निवासी छंगापुर थाना बदलापुर जौनपुर को आर्य इण्टर कालेज तिराहा बहद ग्राम- लेदुका से दिनांक 02.03.2024 समय 05.10 बजे गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 04 देशी बम बरामद हुआ। बम को निष्क्रिय करने हेतु बालू व पानी भरी बाल्टी में रखा गया। अभियुक्त के विरुद्ध बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.नीरज कुमार निषाद पुत्र ब्रह्मदेव निषाद निवासी ग्राम- छंगापुर थाना- बदलापुर जनपद- जौनपुर
बरामदगी-
 04 जिन्दा देशी बम
पंजीकृत मुकदमा –
1- मु0अ0 सं0- 94/24 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना बदलापुर जौनपुर।
अपराधिक इतिहास—

  1. मु0अ0सं0 181/2021 धारा 363/366/376/506 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना बदलापुर जौनपुर
  2. मु0अ0सं0 313/2023 धारा 399/402/411 भादवि थाना खुटहन जनपद जौनपुर
    गिरफ्तारी करने वाली टीम –
    1- थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्र थाना बदलापुर जौनपुर ।
    2- उ0नि0 विश्वनाथ सिंह थाना बदलापुर जौनपुर।
    3- हे0 का0 रवि कुमार सिंह थाना बदलापुर जौनपुर
    4- हे0का0 शिवाधर भारती थाना बदलापुर जौनपुर
    5- का0 आशुतोष तिवारी थाना बदलापुर जौनपुर

About Author