October 19, 2024

निर्मल मन से युक्त मनुष्य ही श्री राम को प्रिय: संजय सिंह

Share

निर्मल मन से युक्त मनुष्य ही श्री राम को प्रिय: संजय सिंह

भजन कीर्तन गाते हुए क्षेत्र हुआ राममय

अयोध्या से पूजित अक्षत का घर-घर किया गया वितरण

सुईथाकला/ शाहगंज। विकासखंड क्षेत्र के समोधपुर गांव में समाजसेवी एवं प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह के नेतृत्व में सोमवार को अयोध्या से पूजित अक्षत का घर-घर वितरण किया गया। श्री राम जानकी मंदिर व सिद्ध संत शिरोमणि बाबा राम यज्ञ दास जी महाराज के मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों और विभिन्न स्थानों पर पूजित अक्षत वितरित किया गया ।संजय सिंह ने अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया।उन्होंने कहा कि इससे विश्व स्तर पर भगवान श्री राम के प्रति लोगों में आस्था,श्रद्धा और भक्ति भावना लोगों के हृदय में जागृत होगी।इसमें कोई संदेह नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में भारतीय सनातन धर्म का महत्व बढ़ा है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सनातन धर्म को सुरक्षित और संरक्षित करने का काम कर रही है ।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम को निर्मल मन से युक्त मनुष्य ही सबसे अधिक प्रिय है।जिसके हृदय में छल- कपट और ईर्ष्या द्वेष की भावना नहीं है वह मनुष्य भगवान के हृदय में हमेशा रहता है।ऐसे कार्यक्रम से लोगों में ईश्वर और धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। श्री राम के आदर्श पर चलने से ही राम राज्य की परिकल्पना साकार होगी।आपसी सहयोग, सद्भावना, सर्व समाज का हित और वसुधैव कुटुंबकम सनातन धर्म का मूल मंत्र है।इस अवसर पर प्रधान पति अमरनाथ,फतेह बहादुर सिंह, राजेश सिंह,गिरीश कुमार सिंह( पप्पू ),दयाशंकर बिंद, विजय तिवारी (नेता),बृजेश सिंह चौहान, आलोक सिंह, रामकुमार सिंह, सुरेश कुमार कनौजिया, पंचम मौर्य ,जयप्रकाश गुप्ता, श्यामू मौर्य, अलगू खरवार, प्रमोद यादव, किंपल सिंह ,जितेंद्र सिंह, अरुण सिंह, बृजेंद्र सिंह सहित सैकड़ो पुरुष और महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुए।

About Author