नगर पंचायत कचगांव के प्रत्येक वार्डों में भीषण ठंड को देखते हुए जलवाया जा रहा अलाव।

IMG-20240111-WA0045
Share

नगर पंचायत कचगांव के प्रत्येक वार्डों में भीषण ठंड को देखते हुए जलवाया जा रहा अलाव।

जफराबाद।

नगर पंचायत कचगांव के प्रत्येक वार्ड में भीषण गलन व ठंड को देखते हुए नगर पंचायत कचगांव चेयरमैन फिरोज अहमद खान एवं ईओ सुश्री आस्था पाठक के कुशल मार्गदर्शन में प्रत्येक वार्डों में इस समय अलाव जलवाया जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिल रही है।
नगर पंचायत कचगांव के चेयरमैन फिरोज अहमद खान ने बताया कि भीषण ठंड अभी चल रही है। शाम को और भी ज्यादा ठंड बढ़ जाती है। जिसके फल स्वरुप नगर पंचायत के वार्ड सादात मसौड़ा, जेठपुरा, नई बाजार, राजेपुर, राम जानकी सहित कई प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। जिसका लाभ सभी वार्ड के लोग ले रहे हैं।
ईओ कचगांव आस्था पाठक ने कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों के प्रमुख स्थानों पर, प्रमुख चौराहों पर एक समान अलाव की व्यवस्था कर दी गई है। जिससे लोगों को इस भीषण ठंड से काफी राहत मिलेगी। रिपोर्ट मोहम्मद जावेद