जेसीआई जौनपुर चेतना ने भव्य कार्यक्रम कर नवनियुक्त अध्यक्ष मीरा अग्रहरी को दिलाई शपथ

IMG-20240110-WA0021
Share

जेसीआई जौनपुर चेतना ने भव्य कार्यक्रम कर नवनियुक्त अध्यक्ष मीरा अग्रहरी को दिलाई शपथ
जौनपुर
जेसीआई जौनपुर चेतना की नव चयनित अध्यक्ष मीरा अग्रहरि को 2023 की अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने 2024 की अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलवाई। तत्पश्चात 2024 के सचिव वंशिका सिंह,कोषाध्यक्ष मीना गुप्ता सहित पूरी कार्यकारिणी को 2024 की अध्यक्ष ने शपथ दिलाई।
रुहटटा स्थित शाश्वत वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडला अध्यक्ष वसुंधरा सिंह रही तो वही विशिष्ट अतिथि माया टंडन, मंडल अध्यक्ष पल्लवी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, निवर्तमान अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने अपनी पूरी टीम के सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात नव चयनित कोषाध्यक्ष मीना गुप्ता ने सदस्यों को सम्मानित किया इसके बाद मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष वसुंधरा सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि उन्होंने अपने जेसीआई का सफर सर्वप्रथम जेसीआई जौनपुर चेतना से शुरू किया जेसीआई जौनपुर चेतना से उन्हें विशेष लगाव है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि 2024 की अध्यक्ष मीरा अग्रहरि के नेतृत्व में जेसीआई चेतना मंडल का सर्वश्रेष्ठ अध्याय बनेगा।मंडल में सर्वप्रथम सदस्यता ग्रहण करने पर अध्यक्ष मीरा अग्रहरि को गोल्डन कलर देकर सम्मानित किया।
विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन ने कहा की जेसीआई चेतना महिलाओं की समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने का कार्य कर रही है ,उप मंडल अध्यक्ष पल्लवी सिंह ने नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराई इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष मेघा रस्तोगी का विशेष योगदान रहा तथा पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता ,चारू शर्मा, कल्पना केसरवानी ,मधु गुप्ता ,रीता कश्यप,शिवांगी कश्यप , अफ्शा नाज मौजूद रही ,अभिलाषा श्रीवास्तव ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी, इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपेश, राधे रमण जयसवाल, यशी गुप्ता,सचिव अनाया अग्रहरि रही संस्था की कई सदस्यों ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति जताई ,सचिव वंशिका सिंह ने कार्यक्रम के अंत में सबका आभार व्यक्त किया।