अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान क्रीं कुंड शाखा जौनपुर द्वारा ग्राम सभा बदलपुर ख्वाजापुर में कंबल वितरण का कार्यक्रम हुआ संपन्न
अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान क्रीं कुंड शाखा जौनपुर द्वारा ग्राम सभा बदलपुर ख्वाजापुर में कंबल वितरण का कार्यक्रम हुआ संपन्न।
सिरकोनी ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा बदलपुर ख्वाजापुर में कंबल वितरण का कार्यक्रम मुख्य अतिथि सिरकोनी ब्लाक प्रमुख बंसराज सिंह जी के द्वारा कंबल वितरण का आयोजन किया गया जिसमें बाबा कीनाराम अघोर शोध सेवा संस्थान द्वारा असहाय लोगों को कंबल वितरित किया गया कार्यक्रम के संयोजक उपाध्यक्ष धुरेंद्र सिंह मंत्री रणजीत सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया जिसमें वरिष्ठ सदस्य दिवाकर मिश्रा, घनश्याम सिंह व्यवस्थापक राय साहब सिंह, सच्चिदानंद सिंह, मनीष सिंह, अवधेश तिवारी ,चंद्रभान सिंह, पिंटू यादव महादेव, समाजसेवी लालजी यादव ,मनोज यादव ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष सिरकोनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दयाशंकर यादव, ग्राम प्रधान संजय सिंह बबलू दुखीराम मास्टर, लल्लन यादव, अरुण यादव ,संतोष मौर्य, कमलेश पाल ,नागेंद्र यादव एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग रहे उपस्थित इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है गरीब असहाय लोगों का मदद करना और निस्वार्थ भाव से सेवा करना।