October 19, 2024

ग्राम पंचायत बीबीपुर में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

Share

ग्राम पंचायत बीबीपुर में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

मंडल अध्यक्ष रमेश चन्द्र जायसवाल ने ग्राम प्रधान को दिया अभिनंदन पत्र

लाभार्थियों को वितरित किया गैस चूल्हा

जफराबाद। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रविवार को ग्राम पंचायत बीबीपुर गांव में गोष्ठी का आयोजन कर भारत संकल्प यात्रा की एलईडी वैन के जरिये सरकार की जनहितकारी कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश चन्द्र जायसवाल ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। वैन के माध्यम से गांव के लोगों को उनके अधिकार व सरकार के द्वारा संचालित विकास कार्यो तथा पात्र व्यक्तियों के क्या अधिकार है उसे भी बताया गया। मंडल अध्यक्ष व ग्राम प्रधान ने उज्वला योजना के अंतर्गत 6 लाभार्थियों को गैस चूल्हा वितरित किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनहित में तमाम योजनाए चलायी जा रही है। योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने व उन्हें जानकारी देने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम चलाया जा रहा है।भाजपा सरकार 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने को लेकर संकल्पित है। इसके लिए फिर एक बार मोदी सरकार का नारा हम सबको एक साथ लगाना है।
ग्राम प्रधान वीरेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि संकल्प यात्रा के जरिये गांव के लोगो को योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष ने ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह चौहान को प्रधानमंत्री का अभिनंदन पत्र दिया गया। अधिकारियों ने जनता से किसान सम्मान निधि,कोटे के राशन,आवास,पेंशन,आदि के बारे में पूछा।किसी ने किसी प्रकार की शिकायत नही किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीओ एजी आशीष त्रिपाठी व संचालन प्रेम नाथ पाठक ने किया।

सुंगुलपुर गांव में संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।प्राथमिक विद्यालय के बच्चो ने अतिथियों के लिए स्वागत गीत गाकर व सरस्वती वंदना कर बच्चो ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान फेरुराम सरोज व संचालन सचिव अभिषेक यादव ने किया । इस मौके पर अरविंद सिंह, आर्या सिंह, पंचम पाल, ग्राम रोजगार सेवक अजय कुमार आनंद,मनबोध पाल, रतन सिंह,चंद्रभान सिंह, बब्बू, बबलू सिंह, शैलेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट मोहम्मद जावेद

About Author