September 16, 2024

कांग्रेस चुनाव में हमेशा भ्रम और झूठ का सहारा लेती है, चुनाव में इनके झूठ का पर्दाफाश कर सत्य से जनता को अवगत कराना है: धर्मपाल

Share

कांग्रेस चुनाव में हमेशा भ्रम और झूठ का सहारा लेती है, चुनाव में इनके झूठ का पर्दाफाश कर सत्य से जनता को अवगत कराना है: धर्मपाल जी

जौनपुर: आगामी विधानसभा चुनाव की लेकर सांगठनिक जिला भाजपा जौनपुर एवं मछलीशहर जिला के चुनाव प्रबंधन समिति की जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक का सुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एव श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित की। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संगठन झारखण्ड धर्मपाल जी ने बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिहाज से जनता के बीच किस तरह से काम करना है, इस पर पाठ पढ़ाया। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री ने पार्टी की ओर से गठित चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों को आज कुछ टास्क दिए।

श्री धर्मपाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सेक्टर और बूथ स्तर पर हमारे कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से काम कर रहे हैं। हमारे कार्यक्रम और चुनावी तैयारियां बूथ से भी निचले स्तर तक सक्रियता से काम करें, इसके लिए हम विशेष कार्ययोजना के साथ जुट जाएं।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गरीब, किसान और महिला वर्ग के लिए जो काम किए और जो जनहितैषी निर्णय लिए है उन्हें नीचे तक पहुंचाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रम और झूठ का सहारा चुनाव में लेती है, इन चुनाव में भी कांग्रेस, सपा, बसपा जनता को भ्रमित करेगी। हमें जनता को सच और तथ्य से अवगत कराना हैं और विरोधियों को बेनकाब करने का काम हमें करना है।

बैठक के उपरान्त जगन्नाथ मंदिर में धर्मपाल जी और पुष्पराज सिंह एव क्षेत्रीय विस्तारक प्रमुख नागेश्वर जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कमलेश जी के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा पाठ किये और वहा पर लगे एलईडी पर बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जलाभिषेक के कार्यक्रम को लाइव टेलीकास्ट देखे।

उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी, राजेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज दुबे, मेहीलाल गौतम, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया, संतोष सिंह, राकेश वर्मा, जिला मन्त्री रविन्द्र सिंह राजु दादा, अभय राय, राज पटेल, जयेश सिंह, राजेश सोनकर, कमलेश सिंह, राजेश्वरी सिंह, मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, सिद्दार्थ राय, रोहन सिंह, रागिनी सिंह, उषा मौर्या, मण्डल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, सतीश सिंह त्यागी, नन्दलाल यादव, संजीव गुप्ता, निखिल सोनकर आदि उपस्थित रहे।

About Author