September 21, 2024

ग्राम प्रधान ने गांव के आठ बिस्सा नवीन परती जमीन पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध निर्माण कर कब्जा करने का लगाया आरोप।

Share

सांसद मछली शहर ने भी जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उक्त निर्माण कार्य को रोकने व कार्यवाई की मांग की।

जौनपुर

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के ग्राम प्रधान ने थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति पर नवीन परती की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जे का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई जा।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के ग्राम प्रधान संतोष कुमार मौर्य का आरोप है कि केशवपुर गांव में जौनपुर- आजमगढ़ हाइवे प्रसाद तिराहे के पास नवीन परती की आठ बिस्सा सरकारी जमीन है। जिस पर थाना क्षेत्र के प्रेमापुर गांव के एक व्यक्ति द्वार इधर दो सप्ताह से निर्माण कार्य किया जा रहा है। अवैध निर्माण कार्य होने की लिखित सूचना गौराबादशाहपुर थाने पर भी ग्राम प्रधान द्वारा दे दिया गया है, और तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी सदर को भी अवगत कराया गया है फिर भी निर्माण कार्य जारी है। ग्राम प्रधान ने जब इसकी सूचना गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष व लेखपाल को दिया तो उन्होंने मौके पर पहुचने की बात कह कर नही आये और न ही कार्य रुकवाए। पीड़ित ग्राम प्रधान संतोष कुमार मौर्य ने सुनवाई न होने पर इसकी सूचना मछली शहर सांसद बीपी सरोज को दिया था। जिस पर सांसद ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर नवीन परती पर हो रहे निर्माण को रुकवाने व उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किये है।
इसी नवीन परती पर रविवार के दिन भी निर्माण कार्य शुरू हुआ जिसे रोकने को लेकर ग्राम प्रधान व राजगीर मिस्त्रियों व लेबरों से मौके पर झड़प और विवाद की स्थिति हो गई। जिस पर डायल 112 पुलिस व थाने के बीट के पुलिस कर्मी मौके पर पहुचे।
इस संदर्भ में पूछे जाने पर सीओ केराकत गौरव शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। अपने स्तर से दिखवाता हु। कभी भी किसी के साथ कुछ गलत नही होगा। जांच करवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

About Author