चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन

IMG-20230823-WA0008
Share

पराऊगंज,जौनपुर। ओमेगा पब्लिक स्कूल छातीडीह के प्रांगण में मिशन चंद्रयान-3 की सफलता हेतु एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसके प्रारंभ में विद्यालय के चेयरमैन पंकज भूषण मिश्रा ने मिशन चंद्रयान-3 की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निश्चय ही यह हमारे देश के लिए गौरव का क्षण है। उसके उपरांत निर्मला सिंह,नम्रता वर्मा,अंजली यादव, रुचि यादव एवं कशिश विश्वकर्मा की टोली ने एक चंद्रयान गीत गाया और अंत में एक स्वरचित प्रार्थना जिसे इस मिशन से जुड़े सभी महान वैज्ञानिकों को समर्पित करते हुए यह आह्वान किया गया कि आज हम सभी देशवासी अपने-अपने आराध्य से यह प्रार्थना करें कि हमारा चंद्रयान मिशन-3 पूर्णरूपेण सफल हो।इस अवसर पर पूरा ओमेगा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।