September 19, 2024

सफलता हासिल करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

Share

जौनपुर

सुईथाकला। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने वाले टॉप- 10 के छात्रों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना करके किया।मेधावियों को मेडल,स्मृति चिन्ह डायरी तथा माला पहना कर सम्मानित किया गया। प्रबंधक ने उपस्थित शिक्षकों तथा छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस सफलता से जिले और प्रदेश में विद्यालय परिवार, माता-पिता तथा क्षेत्र का गौरव बढ़ा है । उन्होंने सफल छात्रों को विद्यालय के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बताया ।प्रबंधक ने शिक्षकों से विशेष उम्मीद जताते हुए कहा कि उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि बच्चों को उत्तम एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके होनहार छात्रों के सपने को साकार कराते हुए ऊंचाई की बुलंदियों तक पहुंचाएंगे।

प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने निरंतर प्रगति करने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ऊंचाई पर पहुंचने पर बेहतर होने का अहम नहीं होना चाहिए। जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार सिंह ने कैरियर की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि कैरियर की अपार संभावनाएं हैं बस केवल हमें अपने अंदर क्षमता विकसित करनी होगी।अंग्रेजी प्रवक्ता विनय कुमार त्रिपाठी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं इसलिए बेटों को भी अपने भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानना होगा। संचालन भौतिकी प्रवक्ता धर्मदेव शर्मा ने किया। संचालन के दौरान उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि सफलता हाथ की लकीरों में नहीं बल्कि माथे के पसीनो में छिपी होती है।यह किसी को विरासत में नहीं प्राप्त होती है।पुष्पेंद्र बहादुर सिंह, मनीष कुमार दुबे आदि लोगों ने भी अपने विचार साझा किए। गौरतलब है कि निखिल पांडेय ने जनपद में छठा और प्रदेश में 21 वां स्थान प्राप्त करके विद्यालय परिवार तथा क्षेत्र का प्रदेश में मान बढ़ाया है।सम्मानित किए गए छात्रों के नाम निखिल पांडेय 96.33%, वंदना मौर्या 91% ,अंशिका पांडेय 91%, मुकेश कुमार बिंद 90.5 %, श्रीश तिवारी 90.3 3 %, हर्ष मौर्या 90.33%, शिवा सिंह 89%, शिवम मौर्य 86% ,आमिर अंसारी 85.6%, श्रेया यादव 84.16% तथा अनुभव सिंह को 79. 16 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं।

इसी प्रकार से इंटरमीडिएट के सफल छात्रों की सूची के अनुसार विभा मौर्या 91.8%, महक तिवारी 91.6%, रश्मि मौर्या 89.8 %, शिक्षा यादव 89.6%,विभा वर्मा 89.4%, यशी दुबे 89%, खुशी यादव 89% ,कृतिका सिंह 88.6% ,आरुषि पाल 88.4%, आकृति तिवारी 87.8%, नेहा मिश्रा 87.8%हैं।इसके अतिरिक्त इंटरमीडिएट कला वर्ग में प्रतीक गुप्ता, अंशिका यादव, अवनीश मिश्रा ने क्रमशः 87 %, 86%, 84.4% अंक हासिल करके प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है।वाणिज्य वर्ग में शालिनी सोनकर ,आयुष गुप्ता, आदर्श मौर्य को 82% ,78.2%, 73.6% अंक प्राप्त करके प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया है।इसी क्रम में कृषि विज्ञान वर्ग में रिचा यादव ,अनमोल, शनि कुमार ने 87.2%, 85.7%, 86.3% अंक हासिल किया है और प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय का सम्मान बढ़ाया है।
इस अवसर पर संतोष कुमार सिंह,अरुण कुमार मौर्य ,प्रगति सिंह ,कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, सोभनाथ यादव ,नवीन सिंह, राम बख्श सिंह ,प्रेमनाथ सिंह, दिनेश प्रसाद ,लाल बहादुर ,दिनेश कुमार सिंह, प्रीति बरनवाल, गोकर्ण यादव ,मनीष कुमार ,उपेंद्र मिश्रा ,सुभाष चंद्र तिवारी, दुर्गेश सिंह, विकास तिवारी, जितेंद्र बहादुर सिंह (बबलू) आदि मौजूद रहे।

About Author