नगर में प्रथम आगमन पर विधान परिषद सदस्य का हुआ भव्य स्वागत

IMG-20230430-WA0041
Share


खेतासराय(जौनपुर)
वाराणसी से भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा को एम एल सी बनाए जाने के उपरान्त नगर पंचायत खेतासराय में रविवार को प्रथम आगमन पर भाजपा जनों ने जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान श्री विश्वकर्मा नें उपस्थित लोगों से कहा की भाजपा ने जाति पांति के भेद भाव से ऊपर उठकर कार्य किया है चाहे वह आवास,पेंशन या कोई भी कल्याणकारी योजना हो जिसके चलते आज हर वर्ग साथ है और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सबके सामने आई है।श्री विश्वकर्मा लखनऊ से वाराणसी जा रहे थे इस दौरान मुख्य मार्ग पर संजय विश्वकर्मा के कार्यालय पर लोगों से मिलकर रूबरू हुए और फिर अपने गंतव्य को रवाना हुए।इस दौरान आयोजक संजय कुमार विश्वकर्मा ,जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, मनीष गुप्ता , सुरेन्द्र पाण्डेय , कपूर चंद जायसवाल ,दुर्गेश गुप्ता , बृजनाथ जायसवाल , कृष्ण मुरारी मौर्य प्रेमचंद विश्वकर्मा, शांति भूषण मिश्रा विकास पाण्डेय , अमित जायसवाल,श्रीप्रकाश पटवा राधेश्याम गुप्ता,राधेश्याम विश्वकर्मा, शालेंद्र पाण्डेय, आदर्श श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।