शाहगंज में निवर्तमान चैयरमैन व BJP प्रत्याशी गीता जायसवाल ने किया जनसम्पर्क, कहा – ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से शाहगंज का सर्वांगीण विकास होगा

IMG-20230420-WA0013
Share

शाहगंज में निवर्तमान चैयरमैन व BJP प्रत्याशी गीता जायसवाल ने किया जनसम्पर्क, कहा – ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से शाहगंज का सर्वांगीण विकास होगा

जौनपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने पूरा दमखम लगा दिया है। शाहगंज नगर पालिका सीट से निवर्तमान चैयरमैन व बीजेपी प्रत्याशी गीता जायसवाल भी जनता के बीच जाकर वोट मांग रही है। बता दें कि गीता जायसवाल बीजेपी नेता ओम प्रकाश जायसवाल के भाई प्रदीप जायसवाल की पत्नी हैं। उन्होंने कहा कि यदि शाहगंज की जनता दोबारा मौका देती है तो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते हुए शाहगंज का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। गीता जायसवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार है, ऐसे में नगर पालिका के चुनाव में भी जनता कमल खिलाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी तो शाहगंज का सर्वांगीण विकास होगा।

बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि वह विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रही है। उन्हें हर वर्ग के लोगों का समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। यह चुनाव वह नहीं बल्कि शाहगंज नगर की जनता स्वयं लड़ रही है। जनता दोबारा शाहगंज में कमल खिलाने के काम करेगी।