November 18, 2025

मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित घर के चिराग ने तोड़ा दम

Share

कक्षा 1 का छात्र था संस्कार

खुटहन, क्षेत्र के रसूलपुर गॉव में विगत तीन दिनों से मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित बालक ने शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह घर का इकलौता वारिस था। मौत की मनहूस खबर सुन स्वजनों में कोहराम मच गया।गॉव में शोक की लहर छा गयी। स्वजनों ने मृत बालक के शव को गॉव के पास ही स्थित सेवई नाले के पास दफना दिया ।

बताते है कि गॉव निवासी अर्जुन यादव का सात वर्षीय पुत्र संस्कार यादव कक्षा 1 छात्र था। वह पढ़ने में काफी होशियार था।बीते तीन दिनों से वह मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित था। उसका उपचार शहर के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था। परन्तु, अनहोनी को कौन टाल सकता है। शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। मनहूस खबर सुन स्वजनों में कोहराम मच गया। अपने जिगर के टुकड़े की मौत की खबर सुन मां कंचन का रो रोकर बुरा हाल है। उनकी चिग्घाड़ भरी चीत्कार सुन उपस्थितजनों की आंखे बरबस ही भर आ रही थी। बालक की असामायिक मौत से पूरे गॉव में मातम छा गया। शोक में डूबे स्वजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा है।

About Author