25 जनवरी को मनाया रहा 13वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस

IMG-20230125-WA0023
Share


25 जनवरी को 13वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सभी विभागों के कार्यालयों में व समस्त मतदान केंद्रों पर मतदाता शपथ दिलाई जायेगी। मुख्य कार्यक्रम टी डी इन्टर कालेज में दिन में 12 बजे से आयोजित है। नगर के सभी इन्टर व डिग्री कालेज से छात्र छात्राएं अपने कालेज से मतदाता जागरूकता रैली लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल टी डी इन्टर कालेज पहुंचेगे, जहाँ पर मतदाता जागरूकता विषय पर रंगोली, मेहंदी व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित होगी, तथा विजेताओं व उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा तथा उपस्थित सभी लोगों को 01 बजे जिलाधिकारी महोदय मनीष कुमार वर्मा जी द्वारा मतदाता शपथ दिलाया जायेगा।