November 18, 2025

पुलिस ने चोरी की 07 बैटरी के साथ 02 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Share


थाना खुटहन पुलिस ने चोरी की 07 बैटरी के साथ 02 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार-
अजय कुमार साहनी, पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में प्र0नि0 खुटहन के नेतृत्व में उ0नि0 राजित राम यादव मय हमराह की सहायता से मु0अ0सं0-03/2023 धारा-379/411 भादवि थाना खुटहन जौनपुर से संबंधित अभियुक्त गण 1.विवेक कुमार गौतम पुत्र तिलकधारी ग्राम कोकना(पिलकिछा) थाना खुटहन जनपद जौनपुर 2.अतुल कुमार गौतम पुत्र स्व0 रामकुमार गौतम ग्राम कोकना (नरवां ) पिलकिछा थाना खुटहन जनपद जौनपुर को सात चोरी की बैट्री के साथ तिघरा तिराहा थाना खुटहन जौनपुर से गिरफ्तार कर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1-विवेक कुमार गौतम पुत्र तिलकधारी ग्राम कोकना(पिलकिछा) थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2-अतुल कुमार गौतम पुत्र स्व0 रामकुमार गौतम ग्राम कोकना नरवां (पिलकिछा) थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

  • अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास का विवरण-*
    1-मु0अ0सं0-03/22 धारा-379/411 भादवि थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
  • बरामदगी का विवरण-*
    1- पुरानी इस्तेमाल बडी बैट्री 02 1. सफेद रंग EXIDE 95D31LMP80AHCCA:622ARC145MIN 2.काला रंग AMCO AGRO POWER AGRO 800
    2-पुरानी इस्तेमाल 03 मीडिएम बैट्री रंग मैरून- TN POWER CE ISO YGROP COLTD D (Gamdhinager)
    3-पुरानी इस्तेमाल 02 छोटी बैट्री काला रंग- 1.EXIDE ETZ-4 Recharge at 0.3A X5-10 HRS 2. पुरानी इस्तेमाली बैट्री नीला रंग 1120
    गिरफ्तारी टीम का विवरण-
    1.उ0नि0 श्री राजित राम यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
    2.का0 सुनील कुमार सिंह थाना खुटहन जौनपुर।
    3.का0 परमेश राजभर थाना खुटहन जौनपुर।

About Author