February 3, 2026

मनरेगा के पक्के भुगतान को लेकर प्रधानों ने ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन कर जताया विरोध

Share

केराकत।

केराकत विकास खण्ड कार्यालय परिसर में गुरुवार की सुबह प्रधान संघ अध्यक्ष फौजी सुभाष यादव के नेतृत्व में मनरेगा के पक्के भुगतान को लेकर प्रधानों ने ब्लाक परिसर में प्रदर्शन कर जताया अपना विरोध।आरोप है कि मनरेगा का पक्का निर्माण कार्य का भुगतान गुरुवार को होना था सुबह जब भुगतान के लिए प्रधान ब्लाक पर पहुंचे तो कार्यालय पर वी०डी०ओ० व एककॉउंटेंट की अनुपस्थिति के साथ कार्यालय पर ताला जड़ा देख मौजूद लोग आक्रोशित हो उठे तत्पश्चात इक्कठा होकर कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर विरोध करने लगे। प्रधानों का कहना है कि वर्ष भर कार्य कराने के पश्चात दिसंबर महीने में ईट भट्टा समेत सभी लोगों का भुगतान करना रहता है बाबजूद इसके भी भुगतान नहीं किया गया जिसको लेकर वकायदारो से विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की संभावनाएं बढ़ रही हैं अब ऐसे में हम लोगो को कोई रास्ता नहीं सूझ रहा। जबकि ब्लॉक कार्यालय से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। पता तो यह चल रहा है कि सभी मदों का पैसा आया और चला भी गया जिससे विवश होकर हमें यह प्रदर्शन करना पड़ रहा है।इस बाबत जब खण्ड विकास अधिकारी कृष्ण मोहन यादव से टेलीफोनिक वार्ता कर इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि टेक्निकल खराबी के चलते भुगतान नही ही पाया है जल्द ही ठीक कराकर कर भुगतान कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालो में प्रधान संघ उपाध्यक्ष विपिन सिंह,सूबेदार सोनकर,संजय नागर,दलीप,फरहान अहमद,विराट विनय, रामाश्रेय यादव, राजेश यादव,जीतबहादुर,शिवपूजन,अरविंद मौर्य,धर्मेंद्र सिंह व अरविंद चौहान समेत भारी संख्या में प्रधान मौजूद रहे।

About Author