August 19, 2026

क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी मोहम्मद जावेद द्वारा किया गया

Share

जौनपुर।मदरसा चश्म ए हयात रेहटी में एमबीसी क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन का शुभारंभ उद्घाटनकर्ता गुफरान सज्जाद, मोहम्मद जावेद, रिंकू सिंह, राजन सिंह के द्वारा किया गया । इस भव्य टूर्नामेंट का आयोजन मोहम्मद साबिर के द्वारा कराया जा रहा है ।खेलकूद मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसी को ध्यान में रखते हुए इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है । पहले मैच का टॉस कैप्टन हयातुल्लाह ने जीतकर निर्धारित 6 ओवर में 36 रन बनाए और विपक्षी टीम को 11 रनों से मैच हराकर जीत हासिल की निर्णायक मौके पर दिलशाद अहमद द्वारा मेडन ओवर फेंककर मैच को अपने पक्ष में मोड़ दिया गया , उनके इस कारनामे को देखते हुए उन्हें मैन आफ द मैच घोषित किया गया । मैच में निर्णायक की भूमिका जमाल अहमद सैफी व मोहम्मद ताहिर ने निभाई । मौके पर मोहम्मद फौजान शफीक अहमद, मोहम्मद सुफियान,नसीम अख्तर, मोहम्मद अफजल, सरफराज, अलीमुद्दीन,नूरूददीन, आदि मौजूद रहे ।

About Author