जौनपुर। -पिछड़ों का आरक्षण खाने पर आमादा है भारतीय जनता पार्टी

IMG-20221227-WA0014
Share


  • भाजपा ने नगर निकायों में जानबूझकर ऐसा आरक्षण किया जिससे पिछड़ों को उनका हक ना मिल पाए।
    नगर निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर माननीय उच्च न्यायालय के आदेश आने के बाद आम आदमी पार्टी के बौद्ध प्रांत के प्रभारी डॉ अनुराग मिश्र ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जानबूझकर नगर निकायों में ऐसा आरक्षण किया जिससे कि पिछड़ों का हक मारा जाए।आम आदमी पार्टी का शुरू से यह मानना है कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा विरोधी है और बहुत ही चालाकी से उसने ऐसा आरक्षण जारी किया जिससे माननीय उच्च न्यायालय में जाकर यह फंस जाए आम आदमी पार्टी योगी आदित्यनाथ की सरकार से यह मांग करती है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुरूप आयोग गठित कर ट्रिपल सी फार्मूले पर पिछड़ों के लिए आरक्षण जारी करे, यदि भारतीय जनता पार्टी ऐसा नहीं करती है और सीधे निकाय चुनाव कराने का फैसला करती है तो आम आदमी पार्टी इसके विरोध में सड़कों पर लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन करेगी।