आम आदमी पार्टी कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया

जौनपुर आम आदमी पार्टी जौनपुर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया यह यह प्रशन इसलिए किया गया क्योंकि 25 दिसम्बर को आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला मीडिया प्रभारी व बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ (BBN) के ब्यूरो चीफ पत्रकार अतुल कुमार तिवारी (बुद्धिमान) एवं पार्टी के ऑटो प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कमलेश गिरी ई रिक्शा चालकों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के संदर्भ में प्रदर्शन करने के लिए रिपोर्ट लगवाने एवं अनुमति जानकारी के संदर्भ में थाना लाइन बाजार गए हुए थे। यहां थाना लाइन बाजार पर थाना प्रभारी (SHO) एव टी.डी कॉलेज चौकी प्रभारी उपस्थित थे।
अनुमति के नाम रिपोर्ट ना लगाने पर लाइन बाजार थाना अध्यक्ष (SHO) एवं टी. डी. कॉलेज चौकी प्रभारी ने मिडिया प्रभारी द्वारा विडिओ बनाने पर गुस्सा होकर आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी एवं पार्टी के ऑटो प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष को अनर्गल तरीके से लॉकअप में बंद कर दिया गया था और जिसके पश्चात लॉकअप के अंदर पार्टी के मीडिया प्रभारी व पत्रकार अतुल तिवारी को थाना प्रभारी लाइन बाजार (SHO) एवं टीडीकॉलेज चौकी प्रभारी द्वारा मारा पीटा गया और बहुत ही अभद्र मां बहन की गाली भी दी गई आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राज सभा सांसद संजय सिंह को भी अभद्र वाणी का प्रयोग करते हुए आम आदमी पार्टी और वरिष्ठ नेताओं को गाली दी गई साथ में पुलिस अधिकारियों द्वारा पत्रकारों को अभद्र चीजें कही गई और मीडिया प्रभारी को धमकी भी दी गई कि अगर आम आदमी पार्टी को नहीं छोड़ोगे तो तुम्हारे खिलाफ 10KG गाजा एवं अन्य धाराओं में F.I.R. कर तुम्हारा जीवन खराब कर देंगे और भी बहुत धमकी दी गई । और घटना के 1 दिन पहले प्रभारी द्वारा आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के साथ भी मोबाइल द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था।
इसी संदर्भ में आज दिनाक 26 दिसम्बर को आज आम आदमी पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए ई रिक्शा चालकों के समर्थन में कुछ मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन और अनुमति न देने पर एवं अवध विहार करने पर मीडिया प्रभारी द्वारा वीडियो बनाए जाने पर थाना लाइन बाजार थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारी लाइन बाजार थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारी टीडी कॉलेज द्वारा खुले आम आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी को मारपीट कर मोबाइल छीन कर अनर्गल तरीके से लॉकअप में बंद किया और ऑटो प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कमलेश गिरी को भी लॉकअप में बंद किया गया उसी संदर्भ में उसी संदर्भ में जनपद के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम पर ज्ञापन भी उस समय में मौजूद संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को दिया गया जिसके पश्चात पुलिस अधिकारी ने घटना की निंदा करते हुए आश्वासन दिया कि घटना की पूरी जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उपरोक्त प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शामिल हुए जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना) , महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा, प्रांत सचिव रघुवंश यादव, जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, ऑटो प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कमलेश गिरी, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, महिला जिला वंदना मिश्रा, जिला महामंत्री अवधेश यादव, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, पूर्व नगर अध्यक्ष बंटी अग्रहरी, पंचायत प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, सदर विधानसभा अध्यक्ष शशिधर चौहान, sc-st जिला अध्यक्ष विनोद सोनकर, cyss जिला अध्यक्ष अमीत विश्वकर्मा, श्रम प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, ऑटो प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष कल्लू पंडित, जिला महासचिव पूजा सिंह, लक्ष्मी नारायण चौरसिया श्याम लाल पटेल के पी गुप्ता रमेश केसरी संदीप रंजन जिसान जयप्रकाश चौहान सुरेश पांडे पवन कुमार सुरेश दीपक संदीप राकेशविजय कुमार निषाद सूरज सोनकर चंद्रिका निषाद सुधीर सिंह धर्मेंद्रजोखू सोनकर रानू गुप्ता प्रमोद गौतम विनोद उमाकांत रमाकांत संदीप सरोज दीपक कुमार राजपूत धीरज कुमार संजय पाल मनोज कुमार नफीस मोहम्मद इरफान सुनील गौड़ इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।
जिला अध्यक्ष शिव नारायण सिंह मुन्ना ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि थानाध्यक्ष लाइन बाजार एवं चौकी प्रभारी टीडी कॉलेज को बर्खास्त किया जाए अन्यथा आम आदमी पार्टी जोरदार तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगी क्योंकि यह घटना बहुत ही निंदनीय है कि पुलिस अधिकारी द्वारा एक राष्ट्रीय पार्टी के मीडिया प्रभारी व पत्रकार को लॉकअप में बंद कर कर मारा पीटा गया और धमकी भी दिया गया इसके लिए हम जिला प्रशासन व शासन से अपील करते हैं कि जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए संबंधित अधिकारी के खिलाफ ।
371 विधानसभा जफराबाद के निवासी आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी एवं पत्रकार अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि मैंने वीडियो सिर्फ इसलिए बनाया क्योंकि मुझे यह पहले से संदेह था कि जो कार्य इन्होंने मेरे साथ वीडियो पकड़े जाने के बाद वीडियो को बंद करके किया है वह घटना या पहले भी कर सकते थे अब भविष्य में मेरे साथ कभी भी कोई भी अनहोनी होती है या कोई भी घटना घटित होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी वर्तमान समय के थानाध्यक्ष लाइन बाजार एवं टीडीकॉलेज चौकी प्रभारी की होगी।
उपरोक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना द्वारा किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन पार्टी के जिला महासचिव विनोद कूमार प्रजापति द्वारा कीया गया ।
कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अनिता मिश्रा, एवं पार्टी के प्रांत सचिव रघुवंश यादव, तथा ऑटो प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कमलेश गिरी एवं पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी द्वारा किया गया।
