August 19, 2026

अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया

Share

जौनपुर चन्दवक।

डोभी क्षेत्र के चन्दवक बाजार में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन पर सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। क्षेत्र के युवा जनसेवक संदीप प्रजापति जी ने श्रद्धेय अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने आज ही के दिन पंडित मदन मोहन मालवीय जी के जन्मदिन पर भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी केवल प्रखर वक्ता, कवि, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न ही नहीं बल्कि वे मूल्यों व आदर्शों की राजनीति के साधक थे। उनका जीवन सभी राष्ट्र आराधकों के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने आज ही के दिन देश के समस्त सनातनीयों से तुलसी पूजन दिवस पर तुलसी स्थापित कर उसका पूजन करने हेतु भी अपील किया।

About Author