समूह के माध्यम से महिलाओं का होगा सामाजिक एवं आर्थिक उन्नयन

समूह के माध्यम से महिलाओं का होगा सामाजिक एवं आर्थिक उन्नयन
जफराबाद।सिरकोनी विकास खंड के कुद्दूपुर समूह मे क्लस्टर लेवल फेडरेशन शिक्षा संकुल स्तरीय समिति का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी अस्मिता सेन व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार सिंह द्वारा किया गया। डॉ सिंह ने सीएलएफ की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक आर्थिक सशक्तीकरण एवं उन्नयन हेतु ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बीसी सखी,मनरेगा मेठ तथा सामुदायिक शौचालय की देखरेख हेतु महिला समूहों को ही उत्तरदायित्व सौंपा है तथा स्वच्छ शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, खतौनी आदि में भी महिला मुखिया को ही वरीयता दी गयी है। खंड विकास अधिकारी महोदया ने उपस्थित समूह की महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर अपने कौशल प्रबंधन से आर्थिक रूप से सशक्त होने का आह्वान किया तथा सभी को शुभकामनाएं दीं। क्लस्टर लेवल फेडरेशन प्रशिक्षण शिविर में में ग्राम पंचायत कुद्दूपुर,शिवापार,खलीलपुर एवं सैदाबाद की महिला समूहों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मिशन प्रबंधक राजीव कौशल के द्वारा किया गया तथा संचालन सिरकोनी के ब्लॉक मिशन मैनेजर शशांक श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में एडीओ आईएसबी देवेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान अशोक कुमार, राजधारी यादव, लालजी यादव, रामलाल पाल, सूरज पहलवान सहित बड़ी संख्या में समूह की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। मोहम्मद जावेद
