February 3, 2026

पुलिस ने 01 शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध देशी तंमचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद

Share

जौनपुर।

थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने 01 शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध देशी तंमचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद।

अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम के सम्बन्ध में सघन अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण में उ0नि0 विवेक कुमार तिवारी (थानाध्यक्ष) मुगराबादशाहपुर जौनपुर मय हमराह चौकी प्रभारी सतहरियां उ0नि0 संजय सिंह मय हमराह द्वारा दिनाकं 21.12.2022 को क्षेत्र भ्रमण व वर्तमान में हो रहे वाहन चोरीयो के दृष्टिगत रवाना होकर गोविंदासपुर पुलिया पर मौजूद थे कि तभी अभियुक्त 1. बृजेश कुमार गौतम पुत्र रामजीत गौतम निवासी कबीरपुर थाना मुंगरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र 20 वर्ष को गोविन्दासपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल व एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कर थाना हाजा लाकर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 298/2022 धारा 411/413 भादवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

  1. बृजेश कुमार गौतम पुत्र रामजीत गौतम निवासी कबीरपुर थाना मुंगरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर।

बरामदगी-
1.एक मोटरसाइकिल चोरी की ।

  1. एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर
  2. एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद।

अपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 298/2022 411/413 भादवि 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।

  1. मु0अ0सं0 195/2019 धारा 379/411 भादवि थाना मुगगराबादशाहपुर जौनपुर ।
  2. मु0अ0सं0 230/2019 धारा 379/411 भादवि थाना मुगगराबादशाहपुर जौनपुर ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 विवेक कुमार तिवारी (थानाध्यक्ष) थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
2.उ0नि0 संजय कुमार सिंह थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर
3.हे0का0 दिलीप कुमार यादव थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
4.का0 रविशंकर शाह थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।

About Author