February 3, 2026

कोहरे के चलते अनियंत्रित ट्रक पलटी कई पशुओं की मौत

Share

जौनपुर के घने कोहरे के चलते मिरशादपुर प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री तोड़ते हुए गोवंश से भरी ट्रक पलटी दर्जन भर गोवंश की मौत कई जख्मी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी बुलाकर दबे हुए पशुओं निकलने का काम जारी

आपको बता दें कि बुधवार की आज सुबह सुबह करीब साढ़े 4 बजे बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 731 किनारे स्थित मिरशादपुर प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री को तोड़ते हुए गोवंश से भरी एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई,

वहीं ट्रक में लादे गए दर्जन भर गोवंश की मौत हो गई।और कई जख्मी हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस जेसीबी की मदत से राहत बचाव का कार्य किया गया। वहीं ट्रक चालक व खलासी मौके से फरार बताए जा रहे हैं।

यह भी बताते चलें कि सुल्तानपुर की तरफ से चलकर जौनपुर की तरफ जा रही थी गोवंश से भरी Up-72-T-5298 ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

About Author