February 21, 2026

बरसठी जौनपुर-चिल्लाई जनता रो रही महिलाएं रविंद्र नाथ पाठक के अपहरण का दर्द भरा 31वां दिन

Share

बरसठी मछली शहर विधानसभा के बरसठी थाना के अंतर्गत 29 अक्टूबर की रात 1बजकर 10 मिनट पर अपहरण हुए रविंद्र नाथ पाठक के अपहरण का आज 31वां दिन है लेकिन अभी कोई सुराग नहीं मिला जबकि जज सिंह अन्ना के आमरण अनशन से पुलिस टीम सर्विलांस टीम एसओजी टीम और अंतिम समय में स्वाट टीम का गठन किया गया इतने दिनों में गोपालपुर गांव में मायूसी रोना पीटना अफसोस एक दूसरे से पूछताछ चल रहा है क्षेत्र के हर गली चाय की दुकान गांव-गांव में अपहरण का हलचल
है वही पुलिस कुछ लोगों को उठा भी रही है लेकिन अंतिम निष्कर्ष पर पुलिस नहीं पहुंच पाई और क्षेत्र की जनता कह रही है कि यह सब योगी सरकार की असफलता की देन है क्योंकि मामले को थानाध्यक्ष बरसठी द्वारा अगर विलंबित न किया जाता तो यह मामला खुल भी सकता था पुलिस प्रयास जारी है सब निरर्थक साबित हो रहा है योगी सरकार, ज़बाब दें,। मंत्री बृजेश पाठक, पीएमओ इंडिया, एम योगी आदित्यनाथ,लोक सभा स्पीकर, लोक सभा सेक्रेट्ररी, न्यूज़ आज तक टीबी चैनल, डीजीपी यूपी, आईजी रेंज वाराणसी को 31वें दिन भी ट्वीट के माध्यम से इसकी सूचना दी गई है । जनता ने कहा हम जन आंदोलन तेज करेंगे।

About Author