थाना लाइन बाजार पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में, थाना लाइन बाजार पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-43/22 धारा-419, 420, 467, 468, 471 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त कासिम पुत्र सफीउल्ला निवासी मिर्जापुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ जो अपने मुकदमे की पैरवी हेतु न्या0 जौनपुर आया था, को अम्बेडकर तिराहे के पास से मुखबिर खास की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- कासिम पुत्र सफीउल्ला निवासी मिर्जापुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 32 वर्ष
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0-43/22 धारा-419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी टीम-
1.उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार सोनकर थाना लाइनबाजार, जौनपुर।
2.हे0का0 सौरभ यादव थाना लाइनबाजार जौनपुर।
