बीएसपी सांसद श्याम सिंह यादव के बिगड़े बोल एसएचओ को बोले ठाकुरों की सरकार है समय बदलता रहता है ऑडियो हुआ वायरल

जौनपुर । सोशल में वायरल हो रही एक आर्डियो ने आज जिले की राजनीति में भूचाल मचा दिया है , यह आर्डियो है जौनपुर के सांसद श्याम सिंह यादव और एक थानेदार के बीच हुए तीखी बहस का , सांसद ने फोन पर एक विवाद में एक पक्षीय कार्रवाई करने और पीड़ित को उल्टे प्रताड़ित करने का आरोप पुलिस पर लगाया तो बात करने वाले दरोगा ने माकूल जवाब दिया तो सांसद जी बोल गए कि ठाकुरो की सरकार है । समय बदलता रहता है ।
यह ऑर्डियो वायरल होते ही सांसद ने अपने आवास पर आज प्रेसवार्ता में पत्रकारों से कहा कि जिले समेत पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गया है , थानों पर हत्या डकैती जैसी वारदातों का मुकदमा दर्ज नही हो रहा है, जिले के सभी थाना प्रभारी फरियादियों के साथ दुर्व्यहार कर रहे है ।
जौनपुर के बसपा सांसद श्याम यादव का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमे जिले के बक्शा थाने के एक तत्कालीनथानाध्यक्ष को फोन पर धमका रहे हैं अपशब्दों का प्रयोग करते हुए ठाकुर जाति का नाम लेकर की ठाकुरों की सरकार है दिमाख खराब है ठीक कर देंगे , अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं ऑडियो में आप सुन सकते हैं सांसद दो लोगो के विवाद में एक पक्ष की पैरवी कर रहे हैं जबकि थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को151 की कार्यवाही हो जाने की बात कर रहे हैं इसी से बौखलाए बसपा सांसद थानाध्यक्ष से अपशब्दों में बात कर रहे हैं,फिलहाल यह ऑडियो पुरानी है अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
