August 19, 2026

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा चुरामनपुर साधन सहकारी समिति में बने धान क्रय केंद्र का निरीक्षण

Share

जौनपुर  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा चुरामनपुर साधन सहकारी समिति में बने धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। 

       निरीक्षण के दौरान सचिव श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी तक कुल 07 किसानों से 177 कुंटल धान की खरीददारी की गई है।  

     जिलाधिकारी द्वारा फोन कर किसानों से पूछा गया कि उनका भुगतान समय से हो रहा है कि नहीं ? उन्होंने सचिव को निर्देशित किया कि क्रय केंद्र पर बोरे की उपलब्धता एवं किसानों के लिए पेयजल एवं बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की जाए और समय से किसानों का भुगतान हो जाए। 

      इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम सहित अन्य उपस्थित रहे।

About Author