February 21, 2026

देश के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण -राज्य मंत्री

Share

सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों ने मन मोहा
खेतासराय(जौनपुर)
शिक्षा से ही देश का विकास संभव है बिना इसके विकास की बात करना बेमानी होगी।हम पढ़ेंगे तभी आगे बढ़ेंगे यह सोच सबकी होना चाहिए ।इस सोच से सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को शिक्षा दिलाना चाहिए क्योंकि यही बच्चे देश के भविष्य है।
उक्त उद्बोधन है गिरीश चंद्र यादव राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिन्होंने सोमवार की दोपहर बाद क्षेत्र के शाहापुर स्थित आइडियल पब्लिक स्कूल में बतौर मुख्य अतिथि कहा।श्री यादव ने जहां विद्यालय प्रांगण गुणवत्ता युक्त शिक्षा की प्रसंशा किए।विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह ने कहा आज बेटियों से अभिभावक भेदभाव न करें इन्हें समान शिक्षा दिलाएं बेटियां बेटों से कम नहीं।इसके पूर्व अतिथि द्वै का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तत्पश्चात अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित व सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।इसी क्रम में प्रबंधक शीतला यादव ने दोनो अतिथि को अंगवस्त्रम,स्मृति चिह्न व सरस्वती जी मूर्ति देकर सम्मान किया।इसके पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया जिसमें लोक गायन,देश गीत,नाटक आकर्षण का केंद्र रहा।इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य कृष्णचंद्र यादव,सतीश यादव प्रिंस,डायरेक्टर उमेश सिंह,उपेंद्र मिश्र,डाक्टर सूरत बिंद आदि उपस्थित रहे। अंत में प्रबंधक शीतला प्रसाद यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

About Author