थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा तमंचा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार-

अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर जौनपुर के पर्यवेक्षण में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कि एक व्यक्ति कुत्तुपुर तिराहा पर नाजायज असलहे के साथ किसी वारदात को अऩ्जाम देने के लिए खडा है इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त हिमान्शु कुमार अग्रहरि पुत्र श्रवण कुमार अग्रहरि निवासी ईसापुर थाना कोतवाली जनपद जौनपुर को मय एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-365/22 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त का विवरण-
- हिमान्शु कुमार अग्रहरि पुत्र श्रवण कुमार अग्रहरि निवासी ईसापुर थाना कोतवाली जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम के सदस्य-
1.श्री घनश्याम शुक्ल, प्रभारी निरीक्षक थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
2.व0उ0नि0 श्री अवधनाथ यादव थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
3.का0 सतेन्द्र शाह थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
4.का0 रमेश कुमार थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
