मण्डलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह

मण्डलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह 2022 में खण्ड शिक्षा अधिकारी केराकत श्री मुकेश कुमार जी के मार्गदर्शन में जनपद जौनपुर “जूडो टीम” का प्रतिनिधित्व करते हुए केराकत जूडो टीम ने 1 गोल्ड मेडल और 3 ब्रॉन्ज़ मेडल सहित कुल 4 मेडल हासिल किए। सोनी सरोज (प्राथमिक विद्यालय बाँसबारी केराकत) ने 30+ भार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त कर प्रदेश स्तरीय (स्टेट लेवल) खेलकूद प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। इसी क्रम में अपने भार वर्ग में किशन मौर्य, अमन यादव, तथा शरद यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रियांशु प्रा. वि. सरायवीरु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मण्डलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक (बे.) आदरणीय श्री अवध किशोर सिंह महोदय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजीपुर श्री हेमंत राव जी एवं अन्य मंचासीन अतिथियों आशीर्वाद सभी विजेता बच्चों को प्राप्त हुआ। सोनी सरोज के इस उपलब्धि पर पूरा ब्लॉक गौरवान्वित है। केराकत ब्लॉक से प्रदेश स्तर पर खेलने के लिए जाने वाली यह पहली खिलाड़ी है। सोनी सरोज ने अपने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के साथ कराटे कोच तथा प्राथमिक विद्यालय बांसबारी के प्रधानाध्यापक श्री वीरेंद्र प्रताप यादव को दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी श्री मुकेश कुमार ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद बहुत आवश्यक होता है विद्यालय परिवार तथा व्यायाम शिक्षक आलोक सिंह के खेलकूद हेतु सकारात्मक माहौल बनाए रखने हेतु ढेर सारी शुभकामनाएं दिया। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं ब्लॉक केराकत के गणमान्य लोगों द्वारा सोनी सरोज एवं विद्यालय परिवार को बधाइयां दी गई।
सोनी की उपलब्धि पर पूरे ब्लॉक में हर्ष व्याप्त है। सोनी के प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता से वापस आने पर गांव वालों द्वारा सार्वजनिक समारोह करके उसका स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।
