टोलप्लाजा पर पैसे के लेन-देन को लेकर कर्मचारियों से मारपीट

जौनपुर
पवांरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुंवरपुर टोलप्लाजा पर पैसे के लेन-देन को लेकर दबंगों ने दो कर्मचारियों को मार पीटकर घायल कर दिया ।
कुंवरपुर टोलप्लाजा पर तैनात कर्मचारी ललित सिंह पुत्र जिलाजीत सिंह निवासी- हैदरपुर थाना-बक्सा ने पवांरा थाने पर प्रार्थना-पत्र दिया कि 15 नवम्बर की रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे कुंवरपुर टोलप्लाजा पर ड्यूटी पर तैनात था तभी मछलीशहर की तरफ जा रही एक चार पहिया वाहन आयी जिसमें कई लोग सवार थे।बैरियर पर पैसे के लेन-देन को लेकर अपने आप को लोकल बताते हुए 8-10 लोग गाली देते हुए मारने-पीटने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। जिससे मुझको व दूसरे कर्मचारी कुन्दन को गंभीर चोटें आयी है ।पुलिस दोंनो लोगों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया लेकर गयी ,जहां चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद ललित सिंह की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर उपरोक्त 8-10 अज्ञात के खिलाफ धारा 147 , 323 , 504 ,506 आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है ।
