महाविद्यालय परिसर पर चार दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया

जौनपुर चन्दवक।
श्री गणेश राय पी जी कालेज डोभी जौनपुर में 3 दिवसीय योग शिवीर का आयोजन किया गया जिसमे महाविद्यालय के B A द्वितीय सेमेस्टर सभी छात्रों ने भाग लिया और योग से निरोग रहने के गुर सीखे ,छात्र, छात्राओं को विभिन्न प्रकार के योगासन एवं प्राणायाम के विषय में जौनपुर जिले के प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक डॉ शम्भू नाथ जी एवं लालता प्रसाद प्रजापति जी एवं अन्य प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण प्रदान किया ,इस योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ प्रमोद कुमार सिंह एवं सचिव प्रोफेसर प्रवीण कुमार सिंह के आदेश पर योग प्रभारी प्रोफेसर डॉ सरिता सिंह ने किया
नई शिक्षा नीति के तहत योग शिक्षा एवं योग प्रशिक्षण को B sc एवं B A के छात्र/छात्राओं के लिए अनिवार्य विषय के रूप में रखा गया।
जिसमे डॉ धिरेन्द्र कुमार सिंह, सह प्रभारी डॉ धर्मपाल सिंह डॉ प्रवीण कुमार पांडे आदि लोग उपस्थित रहे
