August 19, 2026

पत्रकार एवं मीडियाकर्मी देश के सच्चे समाजसेवक- संदीप

Share

जौनपुर चन्दवक।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर देश के समस्त लोकतंत्र के चौथे स्तंभ सम्मानित पत्रकारों एवम मीडियाकर्मियों को बधाई। शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के मशहूर जनसेवक और प्रखर सामाजिक चिंतक संदीप प्रजापति ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं, वे जनता की पीड़ा समस्या आवाज हक अधिकार का बखूबी ध्यान रखते हैं। प्रजापति ने कहा यह दिवस भारत में एक स्वतंत्र जिम्मेदार प्रेस की उपस्थिति का प्रतीक है। इस दिन का उद्देश्य लोकतंत्र में एक स्वतंत्र प्रेस के महत्व को उजागर करना है। उन्होने अपील करते हुए यह भी कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
रिपोर्ट गोविन्द कुमार आनन्द

About Author