August 19, 2026

अज्ञात ट्रैक्टर के धक्के से युवक की मौत

Share

जौनपुर बदलापुर

कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर गाँव के पास उसरा बाजार फोरलेन बाईपास पर मंगलवार को अज्ञात ट्रैक्टर के धक्के से एक युवक की मौत हो गई। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के हींगपुर गांव निवासी नागेंद्र गौतम का 21 वर्षीय पुत्र अतुल गौतम बाइक से उसरा बाजार गया था। जहां वह कलिंजरा मोड़ के पास अपनी बाइक खड़ी करके पैदल फोरलेन बाईपास को पार कर रहा था। इसी बीच हाईवे पर अज्ञात ट्रैक्टर के धक्के से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उपचार हेतु उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

About Author