बिना नक्शे के बने दर्जन भर बहुमंजिला भवनों को नगर पंचायत की नोटिस

खेतासराय जौनपुर
नगर पंचायत खेतासराय में बिना नक्शा पास कराये कमर्शियल और रिहायशी भवनों का निर्माण करना आम बात है जिससे राजस्व का प्रति वर्ष लाखों का घाटा हो रहा है
और बिना मानक के पूरा किए मनमाने तरीके से बहुमंजिला बिल्डिंग का निर्माण हो जा रहा है।
उक्त मामले में बिना नक्शा के पास कराये कामर्शियल क्षेत्रों में भवन बनाना और नगर पंचायत द्वारा इसके पूर्व बखूबी अनदेखा किया गया अब नवागत अधिशाषी अधिकारी के संज्ञान में आने के बाद नगर के गोलाबाज़ार वार्ड नम्बर 9 में 4 भवन स्वामियों को नोटिस हुई है वहीं कासिमपुर वार्ड नंबर 7 में आठ भवन स्वामियों को बिना नक्शा के पास कराये भवन निर्माण को लेकर मंगलवार को नगर पंचायत ने नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर आख्या प्रस्तुत करने को कहा है।
इस सम्बंध में अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बिना बिना नक्शा के निर्माण कराये एक दर्जन लोगों को नोटिस देकर एक सप्ताह के भीतर सफाई मांगी गई है समय सीमा समाप्त होने और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
