February 21, 2026

डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह बने प्रधानाचार्य क्षेत्र में हर्ष की लहर

Share

बदलापुर-
क्षेत्र के चंदापुर गांव निवासी डॉo शैलेंद्र कुमार सिंह का माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा प्रधानाचार्य पद पर नेहरू इंटर कॉलेज पहाड़पुर सुबस उन्नाव में चयन होने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी डॉo शैलेंद्र कुमार सिंह अपने तहसील क्षेत्र के दुर्गदेव जनता इंटर कॉलेज गद्दोपुर में 24वर्षो से शिक्षक पद पर कार्यरत हैं।अब इनका माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा प्रधानाचार्य पद पर चयन होने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोग उन्हें माल्यार्पण कर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाते हुए बधाइयां दिए। इस अवसर पर पांडित अशोक कुमार त्रिपाठी एडवोकेट,डॉo लाल प्रताप सिंह प्रधानाचार्य,डॉoअरविंद दुबे,उमेश कुमार सिंह शांति भवन सिंगरामऊ,अशोक कुमार सिंह ग्राम प्रधान पूरारजवार,डॉo संजय सिंह,बिपुल सिंह,राजेश गुप्ता,धर्मेन्द्र शर्मा, कृष्णा शर्मा, हरिओम निगम,नन्हे गौतम सहित आदि लोग मौजूद रहे।

About Author