February 22, 2026

यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री जी0डी0 शुक्ला, के नेतृत्व में जनपद ट्रैक्टर ट्रालीयों पर निशुल्क रिफ्लेक्टर रेट्रोरिफ्लेक्टिव, रिफ्लेक्टिव सीटों एवं टेंपो को लगाया गया

Share

जौनपुर

आज

“यातायात माह नवम्बर” के तत्वाधान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री जी0डी0 शुक्ला, निरीक्षक यातायात श्री सैयद हुसैन मुन्तजर, उपनिरीक्षक यातायात श्री शिवचंद यादव व उपनिरीक्षक यातायात श्री विनोद सिंह के द्वारा द्वारा जनपद ट्रैक्टर ट्रालीयों पर निशुल्क रिफ्लेक्टर रेट्रोरिफ्लेक्टिव, रिफ्लेक्टिव सीटों एवं टेंपो को लगाया गया, व उनके न लगे होने से होने वाले दुर्घटनाओं के बारे में अवगत कराया गया, व नगर/देहात क्षेत्रों मे भ्रमणशील रहकर बैनर, पोस्टर, होर्डिंग लगाए जाने की कार्यवाही करते हुए आमजन मे पंपलेट बांटकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया । तथा जनपद पुलिस/यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध कुल 165 चालान व 1,50,000/- रुपये शमन शुल्क की कार्यवाही की गयी है ।


जनपद जौनपुर ।

About Author