February 22, 2026

ग्रामीण अंचल में खेल को और प्रोत्साहित करने की जरूरत -सुनील यादव

Share

करंजकला विकासखंड के ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में खूब दिखा दमखम

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता से ही निकलती हैं तमाम प्रतिभाएं

खेतासराय।
बेसिक शिक्षा विभाग के करंजाकला विकास खंड का ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बरसाना मैरिज लॉन सिद्दीकपुर में सोमवार को आयोजित हुआ ।
जिसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख करंजाकला प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन ने मुख्य अतिथि के रूप में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके किया।
बाद में उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हरी झंडी दिखाते हुए टीम को रवाना किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए ऐसी प्रतियोगिता आयोजित किया जाना बहुत ही लाभप्रद होता है। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का खेल मंत्रालय अपने मंत्री जी के पास है, खेल के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिक्षक नेता डॉ अतुल प्रकाश यादव ने शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज प्रदेश भर में शिक्षकों की तमाम समस्याएं लंबित पड़ी हैं। जरूरत है इसे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के माध्यम से शासन स्तर पर उठाने की।
जनता जनार्दन इंटर कॉलेज जासोपुर चकिया के प्रबंधक लाल साहब यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत बुके देकर किया। संयोजक प्रदीप सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मनोज यादव, राजन सिंह, संजय सिंह, अतुल सिंह, नीतिश सिंह, राजेश यादव, शैलेंद्र पाल, अनिल यादव, राम सिंह, मोहम्मद हाशिम, श्रीपाल यादव आदि उपस्थित रहे।

About Author