February 22, 2026

07 नवंबर को होगा कर्मचारी चेतना एवं चेतावनी दिवस:डॉ प्रदीप सिंह

Share

07 नवंबर को होगा कर्मचारी चेतना एवं चेतावनी दिवस:डॉ प्रदीप सिंह

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महाधरने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

शुक्रवार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने 07 नवंबर 2022 को होने वाले महाधरने के लिए कर्मचारी जागरूकता अभियान के तहत पदाधिकारियों के साथ विकासखंड बक्सा एवं बदलापुर का दौरा किया। डॉ सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली,मानदेय एवं आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों का स्थायीकरण, विभिन्न विभागों की प्रस्तावित वेतन विसंगतियों को दूर करने, करोना काल मे बाधित 18 महिने का महंगाई भत्ता अवमुक्त करने,सरकारी कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ देने, 10,16 एवं 26 वर्षों पर एसीपी में पदोन्नति पद का ग्रेड पे देने, क्षेत्रीय कर्मचारियों को वाहन भत्ता देने आदि 11 सूत्रीय मांगों पर विभिन्न कार्यालयों एवं क्षेत्रीय कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह एवं समर्थन देखने को मिल रहा है। जनपद के समस्त कर्मचारी अपनी मांगों के संदर्भ में महाधरने को चेतना एवं चेतावनी दिवस के रूप में मनाने हेतु प्रतिबद्ध हैं। 07 नवंबर 2022 का सांकेतिक शांतिपूर्ण धरना ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा। आज विभिन्न विकास खंडों में भ्रमण के समय प्रतिनिधिमंडल में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला मंत्री विजयभान यादव, आंगनबाड़ी संघ की अध्यक्ष सुनीता यादव, ग्राम रोजगार संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौरसिया, परिषद के जिला मंत्री देवेश कुमार यादव, जिला संप्रेक्षक अमर बहादुर यादव, प्रदीप मौर्य, सुनील कुमार यादव, चंद्रजीत यादव, सुरेशचंद, सरिता पाल, प्रियंका यादव, संतोष कुमार दुबे, दुर्गेश तिवारी, अनूप सिंह, अजय रजक, अवनीश आजाद, सत्यम यादव, राजकुमार मौर्य, श्रीपत मौर्य, गौर गणेश, केसरी प्रसाद गौतम, रविंद्र, रवि प्रकाश, लाल साहब यादव,बाली यादव, लालमणि पाल, विनोद सक्सेना, राजपति गौतम, चक्रधारी, तेज बहादुर, दिनेश यादव,अरुण यादव, रामलाल पाल,प्रमोद शर्मा आदि सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Author