आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में 03 नवंबर से 10 नवंबर तक “गन्दगी हटाओ, झाड़ू चलाओ” यात्रा

IMG-20221103-WA0031
Share

जौनपुर –
आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में 03 नवंबर से 10 नवंबर तक “गन्दगी हटाओ, झाड़ू चलाओ” यात्रा निकाला जाना सुनिश्चित किया गया है।
इसी के अंतर्गत जनपद जौनपुर के बदलापुर विधानसभा नगर पंचायत परिषद में गन्दगी हटाओ, झाड़ू चलाओ कार्यक्रम किया गया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व विनोद कुमार प्रजापति, जिला महासचिव द्वारा की गई।

दिनाँक 03 अक्टूबर 2022 को समय -प्रातः 12:00 बजे
यह यात्रा विधानसभा/ नगर निगम/ नगर पालिका/ नगर पंचायत विधानसभा बदलापुर नगर पंचायत परिषद में सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल शिवजी मिश्रा, संजय मिश्रा, अबूसाद अहमद, अमित गौतम, संजय जयसवाल, मुमताज अहमद, गोपीचंद, मनीष वर्मा, राम प्रताप यादव एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना) ने कहा कि जनपद जौनपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा “गन्दगी हटाओ, झाड़ू चलाओ” कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने यह भी बताया कि कल दिनांक 4 अक्टूबर को जनपद जौनपुर के नगर पालिका सदर क्षेत्र के अंतर्गत गंदगी हटाओ झाड़ू लगाओ यात्रा निकाला जाएगा।
उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी द्वारा दी गई।।