मछलीशहर सांसद बीपी सरोज के समक्ष जन समस्याओं को रखते हुए की अविलंब निदान की मांग

IMG-20221103-WA0029
Share

जौनपुर चंदवक।

बगैरवां निवासी मंडल उपाध्यक्ष डोभी श्रीमती बीना जी के आवास पर शिष्टाचार भेंट कार्यक्रम में लोकसभा मछलीशहर सांसद माननीय बीपी सरोज जी के माल्यार्पण कर स्वागत के पश्चात उनके समक्ष क्षेत्र के बहुचर्चित समाजसेवी संदीप प्रजापति ने जन समस्याओं को रखा। प्रजापति जी ने क्षेत्रीय गतिविधियों पर गंभीर चर्चा कर कई क्षेत्रीय जन समस्याएं जिनमें सौर ऊर्जा, सड़कों के मरम्मतीकरण, नए सड़कों के निर्माण एवं अंडर पासिंग से संबंधित समस्याओं को रख अविलंब निदान हेतु कहा। डोभी में बिजली की समस्या को देखते हुए माननीय सांसद ने कहा जल्द ही नए पावर हाउस का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्रीय समस्याओं से सांसद जी को अवगत कराया। सांसद जी ने सभी को आश्वासन दिया जल्द ही उनकी समस्याओं का निदान हो जाएगा। कुछ मुद्दों पर माननीय सांसद जी ने मौके पर रहे थाना प्रभारी चंदवक को निष्पक्ष कार्यवाही करने हेतु भी कहा। हिमांशु अभिषेक विशाल राज महेंद्र धीरज लाल बहादुर के साथ काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण रहे।
रिपोर्ट आनन्द कुमार के साथ श्री माली DRS न्यूज़