February 22, 2026

आंदोलनकारियों का अपनी मांगों को लेकर जंघई जंक्शन से लेकर जफराबाद जंक्शन रेल खंड पर फिर प्रदर्शन

Share

मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन NRपर सुहेलदेव के ठहराव की मांग को लेकर और जौनपुर से प्रयागराज संगम जाने वाली पैसेंजर ट्रेन जो सुबह करोना संकट के काल के बाद 7:00 बजे छूटती है को समय सारणी में परिवर्तन करके सुबह 5:20 बजे जौनपुर से चलाए जाने की मांग को लेकर तीसरी मांग प्रयागराज संगम से शाम 15:45 बजे चलाई जाने वाली जौनपुर के लिए पैसेंजर ट्रेन 5:45 बजे शाम को चलाया जाने को लेकर रेल यात्री रेल खंड पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और 15 नवंबर को रेल रोको आंदोलन की घोषणा कर रहे हैं आज प्रदर्शन हुआ और जिलाधिकारी जौनपुर को ज्ञापन देने गए लेकिन जिलाधिकारी जौनपुर आज भी नहीं बैठे इस तरह दूसरे दिन भी लौटना पड़ा यह प्रदर्शन रेल आंदोलनकारियों की मांग है कि अगर हमारी सभी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो 1 वर्ष तक हम लोग लगातार रेल को बाधित करेंगे और रेल खंड पर धरना प्रदर्शन आंदोलन करते रहेंगे रेल आंदोलनकारियों ने कहा हमारी मांग जायज है और हम अपनी मांग पर अडिग है अतः माननीय रेल मंत्रालय ने जिलाधिकारी जौनपुर माननीय रेल के अधिकारी है कि आप आंदोलनकारियों की मांग और पूरी करें ।

About Author