दीपावली पर्व पर चौकी प्रभारी ने वनवासियों में बांटी मिठाई

IMG-20221024-WA0038
Share

जौनपुर

दीपावली के पर्व पर मुफ़्तीगंज के चौकी प्रभारी एसपी पाण्डेय ने सोमवार को कन्हौली गांव के गरीब वनवासियों नेता वनवासी, वनवासी मंटू, गोकुल, अर्जुन रामाशीष वनवासी आदि करीब 25 वनवासियों में मिष्ठान्न वितरण किया और उन्हें पर्व की शुभकामनायें दीं।

इस मौके पर समाजसेवी पंकज कुमार राय सहित चौकी के हेड कांस्टेबल फूल कुमार द्विवेदी, जय प्रकाशयादव, ग्राम प्रधान प्रदीप कन्नौजिया, अजय यादव आदि रहे। दीपावली पर्व के मौके पर मिठाई पाकर वनवासी और उनके परिजन प्रसन्न हो गएऔर पुलिसकर्मियों को शुभकामनायें दी।