थानाध्यक्ष द्वारा चौकीदारो व बनबासी बस्ती में वितरित की गई मिठाई व कैंडिल

जौनपुर
बक्सा । पुलिस द्वारा दीपावली के पावन पर्व पर थाने के अंदर चौकीदारो को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया तो वही बनबासी बस्ती में मिठाई व मोमबत्ती वितरित की गई। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि 35चौकीदारो को सम्मानित किया गया और बनबासी बस्ती के लगभग आधा दर्जन परिवारों में शाम को मिठाई व मोमबत्ती के पैकेट बांटे गए।
