सड़क दुर्घटना में होमगार्ड की मौत,होने से परिवार में पसरा मातम

IMG-20221022-WA0047
Share

जौनपुर चन्दवक।

स्थानीय थाना क्षेत्र के खुज्जी मोड़ के समीप बीती रात लगभग दस बजे गस्त करने जा रहे चंदवक थाने के होमगार्ड की अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई घटना की खबर मिलते ही परिवार में फसरा मातम।गौरतलब हो कि बोडसर खुर्द निवासी रामजनम राजभर पुत्र नगदु राजभर 55 वर्ष चंदवक थाने में होमगार्ड के पद पर कार्यरत था।शुक्रवार की रात ड्यूटी करने चंदवक थाने पहुंच हस्ताक्षर कर कर्रा पर अपने साथी के साथ साइकिल से जा रहा था कि जैसे ही खुज्जी मोड़ के पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तभी आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथ में जा रहे होमगार्ड सिवेंद्र गौड़ को हल्की चोट आई।घटना की सूचना मिलते ही चन्दवक थाने के तैनात उपनिरीक अरुण पाण्डेय अपनी बहादुरी के साथ मौके पर पहुंच घायल दोनो होमगार्ड को अपने हाथो उठा कर उपचार हेतु सामुदायिक केन्द्र बीरीबारी भेजा जहा डॉक्टरों ने होमगार्ड रामजनम को मृत घोषित कर दिया साथ में ड्यूटी करने जा रहे होमगार्ड का उपचार कर घर भेज दिया गया।पुलिस शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा बता दे कि मृतक होमगार्ड के तीन लड़के व दो लड़कियां है।