February 22, 2026

जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ जौनपुर द्वारा शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित मांगो यथा प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति

Share

बक्सा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ जौनपुर द्वारा शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित मांगो यथा प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति स्थानांतरण समायोजन पुरानी पेंशन की बहाली ग्रेड पे 4600 एवं 4800 पर न्यूनतम मूल वेतन मान 17140 एवं 18150 कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था शिक्षा मित्र एवं अनुदेशकों के लिए जो अर्हता रखते हैं उन्हें सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने और जो अर्हता नहीं रखते उन्हें न्यूनतम 40,000 प्रतिमाह मानदेय दिए जाने संबंधी मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन बीआरसी बक्सा पर खंड शिक्षा अधिकारी उदय भान कुशवाहा को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव के नेतृत्व में ब्लॉक इकाई बक्सा द्वारा सौंपा गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि सरकार को हमारी मांगों को मानना ही पड़ेगा नहीं तो हम लोग धारा 144 एवं एस्मा को नजरअंदाज करते हुए हर तरह का आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर शिव कुमार सरोज आनंद कुमार यादव रविंद्र बहादुर सिंह जय सिंह यादव रिजवानुल हसन सिद्दीकी सरोज सिंह अध्यक्ष अनिल दीप चौधरी सभापति यादव चतुर्भुज यादव विजेंद्र प्रसाद गौतम इंदु कांत मिश्र संजय सिंह अलीआला खां कृष्ण कुमार मौर्य राम नयन यादव लालचंद यादव आदि उपस्थित रहे

About Author